Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

कालीघाट थाने में फिर बदलाव, 24 घंटे में तीसरी बार बदले ओसी

बलई बाग इससे पहले कोलकाता पुलिस के भांगड़ डिवीजन के पोलरहाट थाने में अतिरिक्त ओसी के पद पर तैनात थे। उन्हें कोलकाता के दक्षिण डिवीजन के तहत कालीघाट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद ने जारी किया।

03 May 2026

कालीघाट थाने में फिर बदलाव, 24 घंटे में तीसरी बार बदले ओसी

कोलकाता। महानगर कोलकाता स्थित कालीघाट थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) को एक बार फिर बदल दिया गया है। शनिवार को गौतम दास को हटाकर चामेली मुखर्जी को नियुक्त किया गया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही यह आदेश रद्द कर दिया गया। अब कालीघाट थाने का नया ओसी बलई बाग को बनाया गया है।

बलई बाग इससे पहले कोलकाता पुलिस के भांगड़ डिवीजन के पोलरहाट थाने में अतिरिक्त ओसी के पद पर तैनात थे। उन्हें कोलकाता के दक्षिण डिवीजन के तहत कालीघाट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद ने जारी किया।

पिछले 36 दिनों में यह चौथी बार है जब कालीघाट थाने के ओसी को बदला गया है। चुनाव की घोषणा के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कोलकाता और राज्य पुलिस में कई फेरबदल किए गए थे। इसी क्रम में 29 मार्च को पहली बार ओसी बदले गए थे, जब डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के उत्पल घोष को नियुक्त किया गया था। हालांकि, एक महीने के भीतर ही उन्हें हटा दिया गया।

इसके बाद 25 अप्रैल को स्पेशल ब्रांच के गौतम दास को ओसी बनाया गया, लेकिन दो मई को उन्हें निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह चामेली मुखर्जी को नियुक्त किया गया, जो उल्टाडांगा महिला थाने की ओसी थीं। कुछ ही घंटों में यह फैसला भी बदल दिया गया और अब बलई बाग को जिम्मेदारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट के कारण गौतम दास के खिलाफ कार्रवाई की गई। तृणमूल कांग्रेस ने एक तस्वीर साझा कर इसे आपत्तिजनक बताया था, जिसमें कथित तौर पर गौतम दास पुलिस वर्दी में एक आधुनिक हथियार के साथ नजर आ रहे थे। पार्टी ने इस मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल और पुलिस आयुक्त को शिकायत भी भेजी थी।

हालांकि, गौतम दास को हटाने या निलंबित करने के कारणों पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई इसी विवाद से जुड़ी है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान हो चुका है और चार मई को मतगणना होनी है। कालीघाट थाना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास क्षेत्र में आता है, जहां मतगणना से पहले बार-बार ओसी बदलने को लेकर चर्चा तेज है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कालीघाट थाने में फिर बदलाव, 24 घंटे में तीसरी बार बदले ओसी
बलई बाग इससे पहले कोलकाता पुलिस के भांगड़ डिवीजन के पोलरहाट थाने में अतिरिक्त ओसी के पद पर तैनात थे। उन्हें कोलकाता के दक्षिण डिवीजन के तहत कालीघाट थाने की जिम्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News